शीघ्र पतन (शीघ्र स्खलन) को रोकने के घरेलु उपाय

Image result for sex image
शीघ्र स्खलन या शीघ्र पतन उस समस्या को कहते है जब अपने पार्टनर के स्पर्श, गंदी फिल्म से या कोई गंदा ख्याल आपके दिमाग में आने से ही आपका वीर्य निकलने लगता है| ऐसी समस्या में कई बार रात को सपने में भी आपका कई बार वीर्य निकलने लगता है| जिस वजह से सम्भोग करने के दौरान भी समय से पहले ही पुरुष का वीर्य छुट जाता है| और अपने पार्टनर को खुश किये बिना ही वह व्यक्ति संतुष्ट हो जाता है| यह बीमारी आपको शारीरिक और मानसिक दोनो तरह से परेशान कर सकती है साथ ही आपके पार्टनर के लिए भी यह सब काफी परेशानी भरा हो सकता है| असमय या समय से पहले ही वीर्य का मूत्र मार्ग से निकल जाना शीघ्र पतन कहलाता है| यहाँ नीचे आप जान सकते हैं कि शीघ्र पतन जैसी गंभीर समस्या का घर पर ही उपचार कैसे करें? चलिये जानते है|

शीघ्र पतन के लक्षण-

(1) असमय स्खलन या एक तेज उत्तेजना


(2) जल्द ही या कुछ मिनटों में ही वीर्य का निकल जाना

शीघ्र पतन के कारण –


(1)  शरीर की थाइराइड ग्रंथि में या शरीर के हारमोंस के असंतुलित होने के कारण

(2) मूत्र मार्ग संक्रमण होना

(3) अनुवांशिकता


(4) गलत दिनचर्या या गलत कामों की वजह से

(5) पहली बार सेक्स का अनुभव करना या अनुभव कर ही ना पाना

(6) अश्लील फिल्म का दिमाग पर प्रभाव

(7) डिप्रेशन

(8) रिश्तों से संबंधित किसी तरह की समस्या का होना|

(9) प्रोस्टेट डिसीज

(10) हाई ब्लड प्रेशर

(11) डायबिटीज़

(12) नये पार्टनर से सेक्स करने पर

(13) गलत खान-पान या दवाइयों का साइड इफेक्ट

शीघ्र पतन का इलाज करने के घरेलू उपाय –

1.  हरी देसी प्याज़ – हरी देसी प्याज़ शीघ्र पतन को रोकने का सबसे अच्छा उपाय है| सबसे अच्छी बात यह है कि हरी प्याज़ आपको किसी भी मौसम में बड़ी आसानी के साथ उपलब्ध हो जाती है| प्याज़ से शीघ्र पतन के लक्षणों को बड़ी आसानी से खत्म किया जा सकता है| बस इन उपायों पर आप अच्छे से ध्यान दीजिये|

(1) सबसे पहले आपको प्याज़ के उपर से उसकी पत्नियों को हटा लेना है साथ ही खराब हो चुके हिस्से को भी प्याज़ से अलग कर लेना है|

(2) अब प्याज की उपरी परत को हटा ले|

(3) प्याज़ को काटकर सलाद के साथ इसका सेवन करें और भोजन में इसका ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें|

2. अश्वगंधा पाउडर – शीघ्र पतन को रोकने का सबसे अच्छा उपाय अश्वगंधा के अलावा और कुछ हो ही नहीं सकता है| अश्वगंधा आपकी शारीरिक कमज़ोरी को भी खत्म कर देता है| अश्वगंधा ना सिर्फ आपकी शीघ्र पतन की समस्या को रोकेगा, बल्कि आपके वीर्य को भी बढाने में भी काफी ज्यादा मदद करेगा| अश्वगंधा आपको आसानी से किसी भी आयुर्वेद स्टोर पर उपलब्ध हो जाता है| अश्वगंधा का उपयोग कैसे करना है? यह आप नीचे जान सकते है|

(1)  सबसे पहले आप अपने किसी भी नज़दीकी आयुर्वेद स्टोर पर जाकर अश्वगंधा पाउडर खरीद लीजिये|

(2) अब एक गिलास कुनकुने दूध के अन्दर एक चम्मच अश्वगंधा, घी और शहद बराबर मात्रा में मिला लीजिये| अब इस मिश्रण का रोज़ाना सेवन करते रहिये|

3. कद्दू के बीज – शीघ्र पतन की समस्या को रोकने के लिए कद्दू के बीज भी एक अच्छा उपाय माना जाता है| इस उपाय को आज़माना काफी आसान है| बस आप नीचे बताए गये चरणों पर एक बार ध्यान देवे|

(1 ) कद्दू के बीज का उपयोग करने से पहले आप कद्दू के बीज को साफ़ करके अच्छे से सुखा ले|

(2) एक बार कद्दू के बीज सुख जाने के बाद अब आप इन बीजों को जैतून के तेल के साथ अच्छे से भुन लेवे| अब काली मिर्च और नमक मिलाकर इसका सेवन कीजिये| इस प्रक्रिया को रोज़ाना दोहराइए जब तक आपको फायदा ना होने लगे|

4. खजूर – खजूर आपके शरीर में ऊर्जा बनाने के साथ-साथ आपकी शीघ्र पतन की परेशानियों को भी जल्द से जल्द खत्म करता है| खजूर का उपयोग करने के लिए आप नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते है|

(1)  खजूर का सेवन आप नाश्ते के साथ कर सकते है| इसके अलावा आप बादाम, अखरोट जैसे फूड्स के सतह खजूर का उपयोग कर सकते हो|

5 अदरक – अदरक हर घर में भोजन के रूप में काफी ज्यादा उपयोग किया जाता है| अदरक आपके पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ ही आपकी शीघ्र पतन की समस्या को भी खत्म करने के लिए बहुत ज्यादा उपयोगी होता है| शीघ्र पतन की समस्या को दूर करने के लिए अदरक का उपयोग कैसे करे? इस बारे में आप यहाँ नीचे देख सकते है|

(1)  सबसे पहले एक अदरक ले और उसे बारीक़ कर ले|

(2) अब इस पीसे हुए अदरक में शहद मिला ले|

(3) अब रोज़ाना कुछ महीनों में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में इसका सेवन करते रहे, जब-तक आपकी समस्या ठीक ना हो जाए|

6 केसर – केसर आपकी शीघ्र पतन की समस्या को खत्म करने के सबसे कारगार उपायों में से एक माना जाता है| साथ ही केसर आपके शरीर में ताकत को भी बनाए रखता है| केसर के इन उपायों से आप शीघ्र पतन की समस्या को खत्म कर सकते है|

(1)  रोज़ाना 4 से 5 बादाम लेकर उसे एक गिलास दूध के साथ मिक्सर द्वारा मिक्स कर लीजिये|

(2) अब उस दूध में थोड़ी इलाइची और केसर मिलाकर इसका रोज़ाना सेवन करे|

7 तरबूज – शीघ्र पतन को खत्म करने के लिए तरबूज सबसे बढ़िया उपायों में से एक है| तरबूज का उपयोग करने के लिए आप इन निर्देशों को ध्यान से पढ़िए|

 (1)  तरबूज का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आप इसे छोटे-छोटे हिस्सों में काट लीजिये|

(2) आप इसमें नमक मिलाकर भोजन के सलाद के रूप में इसका सेवन कर सकते है| 

8 सफ़ेद मुसली – सफ़ेद मुसली आपके शीघ्र पतन की समस्या को तो खत्म करती ही है साथ ही यह आपके वीर्य को भी गाढा बनाती है| सफ़ेद मुसली आपके सेक्स समय को बढाने में मदद करती है| जिससे आपके शीघ्र पतन की समस्या भी खत्म हो जाती है| उपयोग करने के निर्देश नीचे दिए गए है|

(1)   शीघ्र पतन को खत्म करने के लिए सबसे पहले अपने नज़दीकी आयुर्वेद स्टोर पर जाकर सफेद मुसली का पाउडर खरीद लेवे|

(2) अब रोज़ाना एक गिलास कुनकुने दूध के साथ 1 चम्मच सफेद मुसली मिलाकर रोज़ाना इसका सेवन करे| इससे आपको जल्द से जल्द फायदा मिलता है|

9. इलाइची – इलाइची आपके वीर्य को गाढ़ा करने के साथ-साथ आपकी सेक्स पावर को भी काफी हद तक बढ़ाती है| इलाइची का उपयोग करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करे|

(1 ) इलाइची का उपयोग करने के लिए आप सबसे पहले इलाइची के अन्दर से उसके दाने निकालकर अच्छे से पीस लीजिये|

(2) अब एक गिलास दूध में केला, 4 से 5 बादाम और इलाइची डालकर इसे अच्छे से पी लीजिये|

(3) रोज़ाना इस ज्यूस को मिलाकर इसका सेवन करे|

10 भिन्डी पाउडर  – शीघ्र पतन की समस्या को खत्म करने के लिए भिन्डी पाउडर भी एक अच्छा उपाय है| भिन्डी पाउडर स्पर्म को बढाने में फ़ायदेमंद होता है| साथ ही शीघ्र पतन की समस्या के लिए भी इसका उपयोग किया जा सकता है| भिन्डी पाउडर का उपयोग करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों की तरफ ध्यान देवे|

(1) सबसे पहले किसी स्टोर से भिन्डी पाउडर खरीद लीजिये|

(2) अब इस भिन्डी पाउडर को आप 1 गिलास दूध में एक चम्मच मिलाकर इसका सेवन कीजिये|

(3) इस प्रक्रिया को कुछ महीनों तक करते रहिये जब-तक आपकी परेशानी खत्म ना हो जाए|

शीघ्र पतन के दौरान इन साधारण बातों की तरफ ध्यान देवे

(1)  धुम्रपान और शराब से दूरी बनाकर रखें|

(2)  तनाव से दूर रहने का प्रयास करें और सेक्स करते वक्त पत्नी का खुश ना कर पाने, जल्दी से वीर्य गिरने या इस तरह के किसी भी फ़ालतू विचार को अपने दिमाग में ना आने दे|

(3) ज्यादा मसालेदार खाने का सेवन ना करें|

(4) बाहर के तले हुए खाने या कोल्ड्रिंक्स से दूर रहे|

Comments